बसना : राष्ट्रीय बजरंग दल ने छुईपाली पंचायत पर लगाया हिन्दुओ... - CG Sandesh

बसना : राष्ट्रीय बजरंग दल ने छुईपाली पंचायत पर लगाया हिन्दुओ के आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप, यह है वजह..

राष्ट्रीय बजरंग दल ने छुईपाली पंचायत पर हिन्दुओ के आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है, जिसकी वजह शनिदेव जी की मूर्ति के पास शौचालय बनाये जाने को लेकर है. पंचायत के इस निर्माण कार्य से हिन्दू संगठनो में आक्रोश है.

संगठन के सदस्यों ने बताया कि बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम छुईपाली में शनिदेव जी की मूर्ति स्थापित है उसी से लग कर ग्राम पंचायत छुईपाली द्वारा शौचालय बना कर हिन्दुओ की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है, जबकि ग्राम छुईपाली उक्त निर्माणधीन स्थल से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है वहीँ टोल प्लाजा छुईपाली मात्र 500 मीटर में स्थित है. जहां पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध है परंतु हिन्दुओ की आस्था से खिलवाड़ करते हुए ग्राम पंचायत छुईपाली द्वारा पूजा स्थल से 5 मीटर की दूरी पर शौचालय निर्माण कराया जा रहा है जिस पर राष्ट्रीय बजरंग दल बसना ने तत्काल रोक लगाने की मांग की है.

आपको बता दें कि छुईपाली टोलप्लाजा के आसपास शासकीय भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण कर पक्के दूकान बनवाकर व्यवसाय करने में जुटे हैं, जबकि कई किसानों की भूमि को अधिग्रहण कर यह फोर-लेन का निर्माण किया गया है.

मांग पूरा नही होने पर पूरे जिले में होगा पदर्शन - मोहन सोनवानी, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल महासमुंद

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें