बसना : अतिक्रमण मुक्त हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्... - CG Sandesh

बसना : अतिक्रमण मुक्त हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य द्वार, फिर से कब्ज़ा होने की आशंका....

सोमवार को बसना नगर के बस स्टैंड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने के हिस्सों में प्रशासन का बुलडोजर चला और बस स्टैंड सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य द्वार अतिक्रमण मुक्त हो गया. अतिक्रमण मुक्त होने के बाद अब लोगों की नजरों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बस स्टैंड दिखाई देने लगा है. लेकिन भविष्य में इन जगहों पर फिर से अतिक्रमण होने की आशंका है.

कल जब प्रशासन का बुलडोजर अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो स्थानीय लोगों की साथ प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ काफ़ी नोकजोक भी हुई. जिसके बाद काफ़ी हद तक दोनों स्थान अतिक्रमण मुक्त हो गया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर अवैध कब्ज़ा होने से मुख्य मार्ग पर पूरी तरह से आवागमन बंद हो गया, हालाकि अब भी यहाँ आवागमन सुगम करने की जरुरत है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में अब भी मरीजों का इलाज किया जाता है, पंजीयन और बच्चों को टीका लगाने, बच्चों के इलाज हेतु इसी भवन में जाना पड़ता है. लेकिन मरीजों को यहाँ पहुँचने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं.

इसके पूर्व बस स्टैंड में भी अतिक्रमण की वजह से बसें नहीं जा पाती थी, जो बसें आती थी उनके द्वारा सड़कों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार के सामने खड़ी कर यात्री भरी जाती थी, जिसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँचने वाले मरीजों को भी अपने वाहन रखने की सुविधा नहीं मिल पाती थी, जिसके कारण उन्हें काफी समय तक इधर-उधर भटकना पड़ता था.

अनुविभागीय अधिकारी का यह कार्य अत्यंत ही सराहनीय है, हलाकि अतिक्रमण मुक्त किये जाने से कुछ लोग नाराज भी हैं, और इसका विरोध भी कर रहे हैं, उनकी मांग है कि अब नगर के अन्य जगहों को भी अतिक्रमण मुक्त किया जाए.


अन्य सम्बंधित खबरें