महासमुंद : कलेक्टर ने जलकी धान खरीदी केंद्र का अवलोकन किया - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने जलकी धान खरीदी केंद्र का अवलोकन किया

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर आज ख़रीफ़ विपणन वर्ष 2022-23 के धान ख़रीदी के अंतिम दिन महासमुंद के जलकी धान ख़रीदी केंद्र पहुँच कर समर्थन मूल्य पर की जा रहीं धान खरीदी का अवलोकन किया।उन्होंने गुणवत्ता के संबंध में उपार्जन केंद्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी से अब तक की गयी धान ख़रीदी की जानकारी ली।इसके साथ धान विक्रय करने आये किसानों से बात की। उन्होंने केंद्र में संधारित की जा रही पंजियों का भी निरीक्षण किया। धान की गुणवत्ता निर्धारित मापदंड अनुसार धान खरीदी की जानकारी ली। उन्होंने डाटा एंट्री ऑपरेटर के सहयोग से धान खरीदी की व्यवस्था में योगदान की सराहना की। उनके साथ ज़िला खाद्य अधिकारी अजय कुमार यादव साथ थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें