बसना : अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत, दानी पेट्रोल पंप के पास हुआ था हादसा.
6 दिसंबर 2022 के दोपहर करीब 2 बजे दानी पेट्रोल पंप के पास लक्ष्मी राइस मिल के पीछे शौच गए एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गयी. जिसपर पुलिस ने अपराध कायम किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्दल सिंह बंजारा पिता बेनी सिंह बंजारा उम्र 50 साल 6 दिसंबर 2022 को दोपहर शौच के लिए लक्ष्मी राइस मिल के पीछे गया था, जिसके काफी देर तक वापस नही आने से जब उसका छोटा भाई राहुल बंजारा देखने गया तो रोड किनारे किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा उसके भाई इन्दल को एक्सीडेंट कर दिया था. जिसके वह मौके पर बेहोशी हालत में पड़ा था, जिसके बाद उसके भाई ने उसे अस्पताल पहुँचाया जहां डाक्टर द्वारा इन्दल को मृत बताया गया, जिसपर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया.
पुलिस ने जांच पर किसी अज्ञात वाहन के आरोपी चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट करना पाया जिससे की इन्दल की मृत्यु गई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन के आरोपी चालक के विरूध्द अपराध धारा 304 ए भादवि0 का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी चालक के विरूध्द अपराध कायम कर विवेचना में लिया.अन्य सम्बंधित खबरें