बसना : शिक्षक के घर चोरी, 1 लाख की नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर.
बंसुला के वार्ड नं. 15 डीपा में एक शिक्षक के यहाँ 1 लाख रुपये की नगदी रकम सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं, शिक्षक के घर से निकलते ही महज एक घंटे के भीतर चोर ने दरवाजा की कुंडी तोड़कर शिक्षक के घर को सुना पाकर इस कारनामे को अंजाम दिया है.
प्रार्थी चन्द्रकांत साव ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी को सुबह 9:00 बजे वह अपने परिवार के साथ घर का दरवाजा बंद कर भतीजा के घर छठ्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने बंसुला गया था, जिसके 1 घंटे बाद लगभग 10:00 बजे उसे फोन के माध्यम से जानकारी मिली की उसके घर के दरवाजे की कुंडी टुटी हुई है, आकर देख ले.
चन्द्रकांत साव जब अपने घर पहुंचा तो देखा कि तो दरवाजा की कुंडी टुटी हुई, तथा घर अंदर जाकर देखा तो लड़की के अलमारी का ताला लगा हुआ था, ताला को खोलकर अलमारी के अंदर देखा तो अलमारी में रखे नगदी रकम 1,00,000 रूपये, सोने की एक माला, सोने की एक जोडी टाप्स, चांदी की एक जोड़ी पायल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जा चूका था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें