महासमुंद : प्रोडक्ट को वापस करने निकाला ऑनलाइन नंबर, खाते से कट गए 31 हजार.
महासमुंद के एक निवासी ने 31 हजार रुपये की हुए धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की है.
महासमुंद के वार्ड नं. 3 निवासी विपिन कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी को उसके द्वारा बायजूस से आये प्रोडक्ट को वापस करने के लिए कुरियर वाले का नंबर नेट से सर्च कर हेल्पलाईन नंबर 180041223570 प्राप्त किया गया, जिसमें कल करने पर कल डिस्कनेक्ट हो गया.
इसके बाद विपिन को एक कॉल आया जो उसे विश्वास दिलाते हुए बताया कि वह कुरियर सर्विस से बोल रहा है और उसने बोला की आपके क्षेत्र के कुरियर वाले का डिटेल के लिए 2 रूपये चार्ज लगेगा और 2 दो रूपये पेमेन्ट करने के लिए विपिन के नंबर पर एक लिंक भेजा. जिसमें विपिन ने डिटेल डालकर 2 रूपये पेमेन्ट किया.
इसके बाद विपिन को उस अज्ञात मोबाईल धारक के द्वारा एक 8327702459 नंबर दिया गया, उक्त नंबर पर संपर्क करने पर उसे दिलाशा देते हुए बोला गया कि 1 घंटे में घर आ जाऊंगा. एक दिन बित जाने के बाद भी कोई व्यक्ति घर नही आया तो दूसरे दिन 29 जनवरी की शाम 5:19 बजे उसके पंजाब नैशनल बैंक खाता क्रमांक 2525000100158106 से 20000.35 बीस हजार पैतिस पैसा एवं भारतीय स्टैट बैंक खाता क्रमांक 31236209460 से 11000.00 ग्यारह हजार रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बिना अनुमति के धोखाधडी कर निकाल लिया. इस तरह प्रार्थी के खाते से कुल 31 हजार रुपये निकाल लिए गए.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 420-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.