तुमगांव : अज्ञात वाहन की ठोकर, इलाज के दौरान महिला की मौत. - CG Sandesh

तुमगांव : अज्ञात वाहन की ठोकर, इलाज के दौरान महिला की मौत.

14 सितम्बर तुमगांव थाना अंतर्गत मेन रोड़ गाड़ाघाट के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत होने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है.  

पुलिस ने रूखमणी यादव पति साहाराम यादव उम्र 32 साल निवासी भगतदेवरी सांकरा के मर्ग जांच मे पाया कि घटनास्थल पर अज्ञात आरोपी कचरा वाहन का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रूखमणी के पति के मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंण्ट कर दिया. जिससे रूखमणी की मोटरसायकल से गिरने पर अस्पताल रायपुर के निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गयी.

मामले में पुलिस ने अज्ञात कचरा वाहन के चालक पर अपराध धारा 304-A का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें