छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा ब्याज पर दिया जा रहा आकर्ष... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा ब्याज पर दिया जा रहा आकर्षक छूट

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा अटल आवास योजनांतर्गत निर्मित व आबंटित भवनों के हितग्राहियों से बकाया राशि पर आबंटित विलंबित अवधि के ब्याज की राशि में संपूर्ण छूट प्रदान की गई है। इसी तरह स्ववित्तीय योजनांतर्गत (केवल निर्मित भवनों के लिए) एकमुश्त, ऑफर, भाड़ाक्रय, आधार पर आबंटित भवनों के हितग्राहियों को भवनों के बकाया राशि पर भारित विलंबित अवधि के ब्याज राशि में संपूर्ण बकाया राशि एकमुश्त जमा करने पर ब्याज राशि में 50 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल प्रेक्षक राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें