पीएम किसान योजना के अपात्र किसानों से वसूली की कार्यवाही निर... - CG Sandesh

पीएम किसान योजना के अपात्र किसानों से वसूली की कार्यवाही निरंतर जारी

बालोद : जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अपात्र कृषकों से वसूली की कार्यवाही निरंतर जारी है। उप संचालक कृषि ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना में प्रतिवर्ष कृषकों को 06 हजार रूपए भुगतान किया जाता है।

जिले में योजना के अंतर्गत 152494 कृषकों द्वारा पंजीयन कराया गया था। जिसमें से 10680 अपात्र कृषक एवं 2833 आयकर दाताआंे द्वारा योजना का लाभ लिया गया है। जिन्हें 193984000 रूपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि अपात्र कृषकों से राशि वसूली की कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में 330 कृषकों से 2708000 रूपये की वसूली की जा चुकी है एवं वसूली की कार्यवाही निरंतर जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें