महासमुंद : आबकारी नियंत्रण कक्ष भूमि के लिए 10 फरवरी तक कर स... - CG Sandesh

महासमुंद : आबकारी नियंत्रण कक्ष भूमि के लिए 10 फरवरी तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

महासमुंद में 22-23 वर्षां से मद्य भण्डागार महासमुंद भवन बरोंडा चौक महासमुंद खसरा नम्बर 1971 शासकीय भूमि में संचालित है। उस शासकीय भूमि के रिक्त स्थान पर नियंत्रण कक्ष महासमुंद का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में आबंटन प्राप्त होने की संभावना है। उक्त भूमि आबंटन किया जाना प्रस्तावित किया गया है। जिसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।

उक्त भूमि को आबंटन किए जाने के संबंध में किसी व्यक्ति या संस्था को उजर दावा या आपत्ति हो तो 10 फरवरी 2023 को कार्यालयीन अवधि में न्यायालय तहसीलदार महासमुंद, जिला महासमुंद में स्वयं या अपने अभिभाषक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकता है। उक्त नियत तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें