जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सली दर्शन पद्दा के नाम पर ... - CG Sandesh

 जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सली दर्शन पद्दा के नाम पर बनाए गए स्मारक को किया ध्वस्त

कांकेर। जिले में पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने नक्सली स्मारक ध्वस्त किया है। बीते वर्ष मुठभेड़ में मारे गए नक्सली दर्शन पद्दा के नाम पर स्मारक बनाया था। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएसएफ के जवानों और पुलिस ने डीवीसी सदस्य दर्शन पद्दा के नाम पर बनाए गए नक्सल स्मारक को ध्वस्त कर बैनर भी जब्‍त किया है।


यह कार्यवाही बीएसएफ132BN तथा पुलिस बल द्वारा किया गया। नक्सल उन्मूलन पर निकले जवानों के पार्टी को आमाटोला खैरीपदर के जंगल में मारे गए नक्सली का स्मारक बना दिखा जिसे जवानों ने ध्वस्त कर दिया है। बता दें बीते वर्ष 31 अक्टूबर को अंतागढ़ अंचल के कडमे के जंगलों में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें डीवीसी नक्सल सदस्य दर्शन पद्दा व जागेश सलाम को मार गिराया गया था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें