महासमुंद : समस्याओं के निराकरण हेतु टोल फ्री वाहन रवाना
उप संचालक संगीता सिंह ने दिखायी हरी झण्डी
संगीता सिंह ने बताया कि हितग्राही के फोन आने के 24 घंटे के भीतर उनके समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। यह टोल फ्री एवं हेल्पलाइन नम्बर सप्ताह के सातों दिन सेवा में उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह विभागीय योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस वाहन से लाउडस्पीकर के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
यह वाहन नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी के साथ-साथ कर्मचारी नारा लेखन का भी कार्य करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं तृतीय लिंग व्यक्तियों को विभागीय योजना से लाभान्वित किया जा सके। इस मौके पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें