सांकरा : 23 वर्षीय युवती ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

सांकरा : 23 वर्षीय युवती ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम रीखा दादर निवासी एक युवती की जहर सेवन करने से मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की निलेन्द्री यादव पिता शत्रुघन यादव (23) ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जगदीशपुर के सेवा भवन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की घटना 28 दिसंबर की है.

2 फरवरी को रिपोर्ट के बाद पुलिस ने असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें