‘चक दे इंडिया’ की कोमल चौटाला बनेंगी छत्तीसगढ़ की बहु, इस अभ... - CG Sandesh

‘चक दे इंडिया’ की कोमल चौटाला बनेंगी छत्तीसगढ़ की बहु, इस अभिनेता के साथ बिलासपुर में लेंगी फेरे

शाहरुख खान की हिट फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में कोमल चौटाला की भूमिका निभाकर फेमस हुई अभिनेत्री चित्राशी रावत छत्तीसगढ़ की बहू बनने जा रही हैं। चित्राशी रायपुर के एक्टर ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ शादी के बंधन में भंधने वाली हैं। दोनों फिल्म प्रेममयी से एक-दूसरे के करीब आए थे।

दोनों की शादी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होंगी। शादी की रस्में चार फरवरी को बिलासपुर में निभाई जाएंगी। इसके लिए शहर के निजी होटल में जोरदार तैयारी चल रही है। धुवादित्य रायपुर के रहने वाले हैं और फिल्म उद्योग में एक अभिनेता और लेखक हैं, जो मुंबई में रहते हैं। दोनों पहली बार प्रेममयी के सेट में एक-दूसरे से मिले थे, जिसमें उन्होंने प्रेमी-प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। शूटिंग के दौरान ही उनके बीच दोस्ती हुई और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।


ध्रुवादित्य ने रेडियो मिर्ची के साथ एक रेडियो जॉकी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद मुंबई में सेट हो गए। उन्होंने वेब सीरीज के साथ ही कई फिल्मों में काम किया। वर्तमान में एक अभिनेता और लेखक के रूप में प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें