बम्लेश्वरी मंदिर के ऊपर पहाड़ी में तेन्दुए की चहलकदमी कैमरे ... - CG Sandesh

बम्लेश्वरी मंदिर के ऊपर पहाड़ी में तेन्दुए की चहलकदमी कैमरे में हुई कैद

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के ऊपर पहाड़ी में हिंसक वन्य प्राणी तेन्दुआ की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पिछले दो रातों से लगातार सीसीटीवी में तेन्दुआ की हरकतें कैद की गई है।


बताया जा रहा है कि रात 10 बजे के बाद तेन्दुआ पहाड़ से निकलकर सीढिय़ों में विचरण करते दिखाई दिया है। हालांकि अब तक तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया है, लेकिन रात को तेंदुए की मौजूदगी से ऊपर मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों में दहशत बनी हुई है।

बता दें कि डोंगरगढ़ के ऊपर स्थित मंदिर में रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। शाम होने के बाद भी कई घंटों तक लोग दर्शन पश्चात सीढिय़ों से नीचे उतरते हैं।

खैरागढ़ डीएफओ पुष्पलता ने बताया कि तेन्दुए का लगातार मां बम्लेश्वरी के दरबार के नजदीक सीढिय़ों में चलते-फिरते तस्वीरें मिली हैं। ऐसे में हिंसक जानवर की प्रत्यक्ष मौजूदगी से जान-माल का खतरा बना हुआ है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें