बाघ ने नदी में मछली मारने गए युवक पर किया हमला, मौत - CG Sandesh

बाघ ने नदी में मछली मारने गए युवक पर किया हमला, मौत

मनेंद्रगढ़। नदी में मछली( fisher) मार रहे ग्रामीण पर हमला कर बाघ ने उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मनेंद्रगढ़ वन मंडल के कछौड़ गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया है।

जनकपुर मार्ग पर कछौड़ गांव स्थित गूंडरु नदी में युवक मछली मारने के लिए गया था. काफी देर तक घर नहीं लौटा. नदी किनारे उसका कपड़ा मिला तो आसपास तलाश शुरू की। इस दौरान नदी के किनारे युवक का शव क्षत -विक्षत हालत में मिला. घटना स्थल के पास बाघ के पंजे के निशान पाए गए हैं।


ग्रामीणों को भी शाम के बाद घर से नहीं निकलने की हिदायत

आपको बता दें कि केल्हारी वन क्षेत्र में 2 दिन पहले ही बाघ के पैर के निशान देखे गए थे, जिसके बाद वन मंडल के कर्मचारी लगातार इस क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे थे।साथ ही ग्रामीणों को भी शाम के बाद घर ( home)से नहीं निकलने की हिदायत दी जा रही थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें