पिता को फंदे पर लटका देख बेटे ने भी की आत्महत्या - CG Sandesh

पिता को फंदे पर लटका देख बेटे ने भी की आत्महत्या

कवर्धा। जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में पिता पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पहले पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसे देखकर बेटा भी सदमे में आ गया और उसी फंदे पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद बेटी ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। मगर उसे बचा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बिरनपुर निवासी पंचराम निषाद खेती किसानी का काम करता था। वो काफी दिनों से बीमार था। इस वजह से उसके घरवाले परेशान थे। मृतक पंचराम भी काफी परेशान रहा करता था। कहा जा रहा है कि इलाज के बाद भी उसकी तबीयत खराब ही रहती थी। उसका 17 साल का बेटा दयालु 12वीं का छात्र था। बताया गया कि गुरुवार रात को पंचराम घर पर अकेले था। उसके घर के लोग कहीं बाहर गए थे। इसी दौरान उसने खुदकुशी कर ली। जब उसकी 2 बेटियां और बेटा दयालु घर पहुंचे तो वे अपने पिता को फंदे पर लटका देखकर हैरान रह गए।



इसके बाद दोनों बेटियां आस-पास के लोगों को बुलाने के लिए गई थी। तभी दयालु ने भी उसी फंदे पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों लड़कियां जब वापस पहुंची तो उन्होंने भाई को भी उसे फंदे पर लटका हुआ देखा। ये देखकर दोनों बहनें जोर-जोर से रोने लगी। एक ने तो अपने आप को कमरे में ही बंद कर लिया। वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पंचराम की पत्नी भी घर पहुंची। फिर कमरे में बंद बेटी को बाहर निकाला गया। वह भी फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश कर रही थी। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच पुलिस कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें