7 करोड़ रुपए बकाया जमा नहीं करने पर सिनेमा घर किया गया सील - CG Sandesh

7 करोड़ रुपए बकाया जमा नहीं करने पर सिनेमा घर किया गया सील

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने शनिवार सुबह सिविक सेंटर स्थित मिराज सिनेमा को सील कर दिया है। बीएसपी का आरोप है मिराज सिनेमा प्रबंधन के ऊपर 7 करोड़ रुपए का बकाया था। उसे जमा न करने पर उन्होंने ये कार्रवाई की है। वहीं मिराज सिनेमा प्रबंधन ने इस कार्रवाई को गलत करार देते हुए कहा कि बीएसपी ने न्यायालयीन प्रक्रिया की अवहेलना की है।



सिविक सेंटर स्थित मिराज सिनेगा भिलाई में बहुत फेमस होने के कारण टाउनशिप के सभी लोग यहीं फिल्म देखने जाते हैं। बीएसपी इंफोर्समेंट के हेड केके यादव शनिवार सुबह तहसीलदार और पुलिस बल के साथ यहां पहुंचे और सिनेमा परिसर को सील कर दिया। बताया गया कि बीएसपी को सिनेमा प्रबंधन से लगभग 6.92 करोड़ रुपए लेना था। नोटिस देने के बाद भी वो नहीं दिया जा रहा था। इसके चलते ये कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान बीएसपी ने सिनेमा परिसर में संचालित लाइफ फिटनेस जिम सेंटर को भी सील कर दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें