नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा में निर्माण कार्यों में भ्रष्टा... - CG Sandesh

नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार!, गोंगपा अध्यक्ष ने कलेक्टर से शिकायत कर की जांच की मांग

कोरिया। कोरिया जिले के नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो ने इस भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा द्वारा जनवरी माह में निविदा (टेंडर) निकाला गया था। उसमें से बहुत सारे निर्माण कार्य है जो पहले से कराए जा चुके हैं और इसमें नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सीएमओ इन कामों में मिलकर अपने चहेतों को देकर इसमें भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी कर रहे हैं। संजय कमरो ने निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार की कलेक्टर से शिकायत कर जांच की मांग की है। और मामले में दोषी कर्मचारी-अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरों ने बताया कि काफी समय से नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। गैर कानूनी तरीके से टेंडर जारी होने से पहले ही निर्माण कार्य पूरी हो चुकी है। यह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने बताया कि छठ घाट शेड निर्माण, अंबेडकर चौक पर जीर्णोद्वार और कोरिया नीर के बगल में एक धनवंतरी दवाई दुकान का निर्माण किया जा रहा है जो कि पहले से हो चुका है। उसका निविदा बाद में किया गया। यह पूरी तरह से भ्रष्टाचार है और यहाँ भ्रष्टाचार लाखों में हो रहा है। संजय सिंह कमरों ने बताया कि इस भ्रष्टाचार की जांच की शिकायत हमने कलेक्टर से की है और इसमें जो भी जिम्मेदार संलिप्त हैं उन पर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इस मामले में अगर दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें