बसना नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 40 लीटर महुआ शराब जप्त, आरोपी... - CG Sandesh

बसना नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 40 लीटर महुआ शराब जप्त, आरोपीया गिरफ्तार

4 फरवरी को बसना नगर के वार्ड क्रमांक 1 से पुलिस ने लगभग 40 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिलने पर हाराबाई पिता मालिक राम ओगरे वार्ड नं. 1 पानी टंकी के पास बसना में उसके मकान की तलाशी लेने पर 6 नग पीले रंग की 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी 05-05 लीटर देशी महुआ शराब कुल 30 लीटर कीमती 6000 रूपये,  01 नग पीले रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी 10 लीटर देशी महुआ शराब कुल 10 लीटर किमती 2000 रूपये,  कुल जुमला महुआ शराब 40 लीटर कुल जुमला किमती 8000 रूपये पाया गया. जिसे जप्त कर आरोपीया का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें