कीटनाशक पीकर किसान ने की आत्महत्या - CG Sandesh

कीटनाशक पीकर किसान ने की आत्महत्या

कोरबा। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहाँ एक किसान ने खुदकुशी कर ली है। वो कर्ज के चलते परेशान था। इसके चलते उसने शराब पीना भी शुरू कर दिया था। आखिरकार कीटनाशक पीकर उसने खुदकुशी कर ली है। मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है।

बासिन निवासी सालिकराम(48) खेती किसानी करता था। इसके चलते उसने अलग-अलग जगह से कर्ज ले रखा था। मगर उसे वापस नहीं लौटा पा रहा था। जिसके चलते किसान परेशान था। घर में उसके 2 बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी होने वाली है

बताया गया कि शनिवार के दिन सभी गांव में किसी के घर में छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसके बाद जब परिवार के लोग वापस लौटे तो उन्होंने सलिकराम को बदहवास हालत में देखा था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 


वहीं परिजनों को सालिकराम के पास से ही कीटनाशक की शीशी मिली थी। जिसे देखकर यह पता चला कि उसने कीटनाशक पीकर जान दी है। सालिकराम के बेटे सीरीज राम ने बताया कि कर्ज के चक्कर में हमारे 2 खेत गिरवी रख दिए गए। एक खेत 40000 हजार वहीं दूसरा खेत 30000 में गिरवा था।

बेटे ने बताया कि पिता जी ने गांव में किसी शख्स के कर्ज लिया था। लौटा नहीं पाने के कारण वह शराब के आदी भी हो चुके थे। घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें