दर्दनाक हादसा :  श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 1 ... - CG Sandesh

दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 1 की मौत

धमतरी। माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध राजिम माघी पुन्नी मेला का भव्य शुभारंभ आतिशबाजी के साथ हो चुका है। लेकिन मेला से लौटने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि देर शाम यात्रियों से भरा ट्रैक्क्टर पलट गया।1 की मौत हो गई है. 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ट्रेक्टर-ट्रॉली में 20 से ज्यादा ग्रामीण थे सवार


बता दें कि, ग्रामीण मेला से लौट रहे थे, उसी वक्त ये हादसा हुआ है. घटना के वक्त ट्रेक्टर-ट्रॉली में 20 से ज्यादा ग्रामीण सवार थे। जिनमें से 1 की मौत हो गई है. 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ये हुए घायल

दुर्घटना में ग्राम भोयना निवासी बबली धु्रव 16 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में भोयना निवासी विक्की धु्रव18 वर्ष, टेमिन विश्वकर्मा 14 वर्ष, सविता ने ताम 16 वर्ष, भाविका देवांगन 14 वर्ष, भान बाई नेताम 35 वर्ष, योगेन्द्र साहू 12 वर्ष, अंजली साहू 16 वर्ष समेत अन्य लोग घायल हुए है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें