महासमुंद : पेड़ से टकराकर हुई थी दो की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला.
महासमुंद के बेलसोंडा रेल्वे फाटक के पूर्व सड़क किनारे एक पेड़ से कार टकरा और इस हादसे में कार चालक सहित उसमे सवार एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 नवंबर 2022 को विकास साहू और आर्यन मिश्रा कार से जा रहे थे, इसी दौरान रात्रि करीब 11:30 बजे बेलसोंडा रेल्वे फाटक के पहले विकास साहू की लापरवाही से कार NH 353 रोड में झाड़ से टकरा गई. जिससे कार का इंजन बाडी दोनो के शरीर में घुस गया, दोनो चिपक गये. जिसके बाद दोनो के शरीर बाडी को इंजन बाडी को काटकर बाहर निकालना पड़ा.
हादसे में आर्यन मिश्रा पिता आनंद मिश्रा उम्र 19 साल निवासी महासमुंद तथा विकास साहू पिता ओमप्रकाश उम्र 22 साल निवासी की मौत हो गयी.
मामले में पुलिस ने होंडई वेरना कार क्रमांक CG 07 AW 2035 के चालक विकास साहू पिता ओमप्रकाश उर्फ राजू साहू उम्र 22 साल साकिन हाउसिंग बोर्ड कालोनी महासमुंद के कृत्य से धारा 304ए भादवि0 का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें