बसना बना नवीन राजस्व उपखंड, हेमंत रमेश नंदनवार को मिला अतिरि... - CG Sandesh

बसना बना नवीन राजस्व उपखंड, हेमंत रमेश नंदनवार को मिला अतिरिक्त प्रभार

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा 13 दिसंबर को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बसना को अनुविभाग बनाये जाने की घोषणा की गयी थी।

जिसके परिपेक्ष में महासमुंद कलेक्टर ने आज आदेश जारी करते हुए छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 13 की उपधारा (2) के तहत बसना को नवीन राजस्व उपखंड बना दिया।

जिससे अब आम लोगों को राहत मिलेगी, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार, अनुविभागीय अधिकारी सरायपली को आगामी आदेश पर्यंत बसना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।


अन्य सम्बंधित खबरें