सीएम आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज पहुंचे,दीपप्रज्वलन एवं रा... - CG Sandesh

सीएम आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज पहुंचे,दीपप्रज्वलन एवं राज्य गीत से की कार्यक्रम की शुरूआत

आरंग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज पहुंचे। उनके साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया भी उपस्थित हैं। यहां हेलीपैड पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम भानसोज स्थित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंचे।उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीपप्रज्वलन कर एवं राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत कर आमजनों से संवाद शुरू किया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें