सरायपाली : पहले पानी भरने की बात को लेकर, महिला और उसके पति ... - CG Sandesh

सरायपाली : पहले पानी भरने की बात को लेकर, महिला और उसके पति से गाली-गलौज कर की मारपीट.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बिरसिंगपाली में पानी भरने की बात को लेकर दो महिलाओं का मामला पुलिस के पास पहुँच गया.

बिरसिंगपाली निवासी सोनाराम यादव ने पुलिस को बताया कि 6 फरवरी को करीबन शाम 5:10 बजे गांव के सार्वजनिक नल में उसकी पत्नी कुसुम यादव पानी भरने गई तो रमतल्ला यादव कुसुम को पहले क्यो पानी भर रही हो कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगी. जिसे देख रमतल्ला का पति गठी यादव कुसुम को क्यो गाली गलौच कर रही हो कहकर अश्लील मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा.

इस बात की जानकारी प्रार्थी सोनाराम को हुई तो वह अपने घर से बाहर आया और शव कुमार और उसके पत्नी को क्यो गाली गलौज कर रहे हो कहकर पुछा तो उसे शव कुमार ने अपने पास में रखे बांस के डंडे से मारपीट कर अश्लील मां बहन की गंदी गदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया.

मामले की शिकयत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें