बसना : नगरवासियों के बढ़ते आक्रोश के बाद पदमपुर रोड़ में कार्य... - CG Sandesh

बसना : नगरवासियों के बढ़ते आक्रोश के बाद पदमपुर रोड़ में कार्य हुआ प्रारंभ.

स्थानीय निवासीयों व व्यापारियों के बढ़ते आक्रोश के बाद अब  बसना के गौरव पथ पर पदमपुर रोड़ पर कार्य प्रारंभ हो चूका है. सड़क पर धुल और गड्ढों से परेशान व्यापारी और नागरिक धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम की मूड में थे. इससे पहले ही प्रशासन ने इसे संज्ञान में लेते हुए नागरिकों को आश्वाशन देकर कार्य प्रारंभ कर दिया साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारीयों को फटकार भी पड़ी.  

इसके लगभग एक वर्ष पूर्व भी स्थानीय निवासीयों ने प्रशासन को इसी समस्या से अवगत कराकर लिखित शिकायत की थी और चक्काजाम की चेतावनी दी थी, जिसके बाद मामले को लीपापोती करने सड़क को मरम्मत कराया गया. लेकिन कुछ ही दिन में समस्या जस की तश हो गयी.

इस दौरान कई बार नागरिकों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी इस समस्या से अवगत कराने की कोशिश की. परंतु कभी भी समस्या का निराकरण हो ना सका. कई नागरिक इसके लिए नगर पंचायत सीएमओ को जिम्मेदार मानते हैं. भूमि पूजन के तीन माह बाद भी सीएमओ की कार्य प्रारंभ करने को लेकर एक ही रटी-रटाई बात से नागरिकों का भरोषा उठ चूका था.

अनुविभागीय अधिकारी के आश्वाशन के बाद कार्य प्रारंभ हो चुका है. नागरिकों की मांग के साथ अनुविभागीय अधिकारी के प्रयासों से बन रही इस सड़क से नागरिकों में ख़ुशी है, जिसकी सराहना की जा रही है.

वहीं सड़क कार्य प्रारंभ ना होने के पूर्व और बाद भी राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप के दौर का सिलशिला जारी है, कहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पर निष्क्रियता होने का आरोप लगाया जा रहा है, तो विधायक पर भी बसना की अनदेखी करने के आरोप लगाये जा रहे हैं.

हलाकि कभी भी कोई राजनैतिक पार्टी इस मुद्दे को लेकर नागरिकों के साथ खड़ी होकर प्रशासन का विरोध करते नहीं दिखाई दी. जबकि कार्य प्रारंभ होने के बाद श्रेय लेने की होड़ मची है.


अन्य सम्बंधित खबरें