महासमुंद : नशे के हालत में ग्राउंड घुसकर बास्केट बाल के खिला... - CG Sandesh

महासमुंद : नशे के हालत में ग्राउंड घुसकर बास्केट बाल के खिलाड़ियों से मारपीट.

महासमुंद के मिनी स्टेडियम बास्केट बाल ग्राउंड में 7 फरवरी को दो व्यक्ति नशे के हालत में जबरन घुस गये तथा वहां अभ्यास कर रहे खिलाडियों से मारपीट की. जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी है.  

महासमुंद वार्ड क्रमांक 15 निवासी अभिषेक आम्बिलकर ने पुलिस को बताया कि 7 फरवरी  को शाम करीब 7:30 बजे वह मिनी स्टेडियम बास्केट बाल ग्राउंड महासमुन्द में अपने अन्य साथी शुभम, डिगेश, निखिल, आकाश के साथ बास्केट बाल खेलने का अभ्यास कर रहा था.  जहाँ स्वीपर कालोनी के सुशील सोनी एवं राजा राम जलक्षत्री उर्फ बिट्टू दोनो नशे के हालत में ग्राउंड में जबरन घुस कर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे.

जिसे मना करने पर सुशील सोनी ने अपने हाथ मे रखे चाकू को अभिषेक के गले मे लगा दिया मारपीट से अभिषेक व उसके साथी डिगेश नेताम एवं शुभम को भी चोट आयी है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294,323,506,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें