सांकरा पुलिस ने जप्त की 7 लीटर महुआ शराब, बसना व बलौदा में आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्रवाई.
सांकरा पुलिस ने 8 फरवरी को मुखबीर की सुचना पर ग्राम विजयमाल में चौक के पास रोड किनारे आरोपी ब्रम्हदेव नाग पिता केसीराम उम्र 37 वर्ष निवासी विजयमाल के कब्जे से 10 लीटर सफेद रंग की जरकिन में 7 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि विनोद नेताम, प्रधान आरक्षक योगेश मिश्रा, आरक्षक अनिल खांडे, कमल साहू, खगेन्द्र पटेल, दिलीप सेठ, हेमलता सिदार का विशेष योगदान रहा.
चौकी पुलिस बलौदा ने 7 फरवरी को भयन्त्र सिंह ऊर्फ अभय राजपुत पिता चन्द्रभान्त सिंह निवासी कोटद्वारी को हरिवन्तपुर एवं कोटद्वारी के बीच शराब के नशे में मदमस्त हालत में गिरते पड़ते मिलने पर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट 36 (च) की कार्रवाई की.
बसना पुलिस 7 फरवरी को ग्राम बांदुडीपा में आरोपी त्रिलोचन सिदार पिता बैसाखु सिदार उम्र 25 साल निवासी बांदुडीपा पीरदा को अवैध रूप से अपने घर के सामने आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके विरुद्ध अपराध कायम कर कार्यवाही की गयी. तथा ग्राम जगत में रोड़ किनारे आरोपी तुकाराम भृगराज पिता पंचम उम्र 40 साल निवासी गिधापाली को अवैध रूप से आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर अपराध कायम किया गया.अन्य सम्बंधित खबरें