महासमुंद : पुरानी रंजिश को लेकर छात्रावास के छात्र ने किया चाक़ू से हमला.
महासमुंद के प्री मैट्रिक अनु जाति छात्रावास में पुरानी रंजिश को लेकर एक छात्र को दुसरे के पीठ पर चाक़ू से हमला कर दिया, जिससे छात्र लहूलुहान हो गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
छात्रावास अधीक्षक मिथलेश कुमार चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि फरवरी को शाम 4:30 बजे जब वह अपने आवास में था तो उसी समय छात्रावास का एक छात्र हॉस्टल से दौड़ते हुए उसके आवास के पास गया जिसके पीठ से काफी खून निकल रहा था, छात्र ने अधीक्षक को हमला करने वाले छात्र का नाम बताने के बाद वहीं गिर गया. जिसे डायल 112 में जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज के लिए भेजा गया.
घायल छात्र ने बताया कि बात नही मानने और पूर्व रंजिश के चलते उसे हमेशा धमकी मिलते रहती थी, और 8 फरवरी को 4:30 बजे शाम को जब वह सो रहा था तब मूठ वाली धारदार चाकू से उसके पीठ में वार कर गंभीर चोट पहुंचाया गया.
मामले में पुलिस ने हमला करने वाले हॉस्टल के छात्र अपचारी बालक पर 326, भादवि कायम कर विवेचना में लिया है.