तुमगांव : बोलेरो ने मोटरसायकल को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर... - CG Sandesh

तुमगांव : बोलेरो ने मोटरसायकल को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज

तुमगांव थाना अंतर्गत गोपालपुर चौंक में बोलेरो द्वारा मोटरसायकल को पीछे से ठोकर मारने का मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 फरवरी को उदयश्याम निराला अपने हीरो स्पलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG 04 NJ 1619 से ग्राम भोरिंग से रायपुर जाने के दौरान सुबह करीबन 9 से 10 बजे के बीच NH 53 रोड गोपालपुर चौक के पास पीछे से आ रही बोलोरो टेम्पर वाहन क्रमांक CG 07 CA 3342 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिसके बाद उदयश्याम को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव लाने पर वहां से महासमुंद रिफर किया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने बोलोरो टेम्पर वाहन क्रं. CG 07 CA 3342 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें