BREAKING : 5 स्कूली बच्चों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, 7 घ... - CG Sandesh

BREAKING : 5 स्कूली बच्चों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, 7 घायल…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानूप्रतापपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भीषण सड़क हादसे में पांच स्कूली बच्चों की मौत हो गई है और 7 बच्चें गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह घटना कोरर गांव के पास हुई है।


जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी होने के बाद 12 बच्चे एक ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान आयुष केंद्र कोरर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर ही पांच बच्चों की मौत हो गई। वहीं 7 बच्चे घायल हो गए। इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें