महासमुंद : खिलाड़ियों के साथ चाकूबाजी की कोशिश, पुलिस ने दो ... - CG Sandesh

महासमुंद : खिलाड़ियों के साथ चाकूबाजी की कोशिश, पुलिस ने दो आरोपियों का निकाला जुलूस

महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने नशे में धूत होकर खिलाड़ियों को जान से मरने की धमकी देते हुए चाकू बाजी करने वाले दहशतगर्दी कर माहौल खराब करने वाले दो चाकू बाजों का शहर में हंथकड़ी लगाकर जुलूस निकाला है। सिटी कोतवाली पुलिस ने लंबे अंतराल के बाद अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होकर लोगों को डराने धमकाने और दहशत का माहौल बनाने वाले लोगों के साथ इस तरीके से सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालकर आम जनता में संदेश देने का प्रयास किया है। महासमुंद स्वीपर कॉलोनी के सुनील सोनी पिता राजू सोनी 32 साल और राजाराम जलक्षत्रि पिता घनश्याम जलक्षत्रि स्वीपर कॉलोनी निवासियों ने बीती रात्रि स्थानी मिनी स्टेडियम में बास्केटबॉल की प्रैक्टिस कर रहे, खिलाड़ियों के साथ गाली गलौज कर चाकूबाजी की कोशिश की थी।


घटनास्थल पहुंचे सिटी पुलिस के सिपाहियों के साथ भी दोनों आरोपियों ने पुलिस के जवानों के साथ भी धक्का-मुक्की किया। जिसे सिटी कोतवाली आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर के मुख्य चौराहों से सुनील सोनी और राजाराम जल छतरी को हथकड़ी लगाकर जुलूस निकाला है। सिटी कोतवाली द्वारा किए गए कार्रवाई की प्रशंसा पूरे शहर में की जा रही है लगातार शहर के भीतर शराब और नशीली दवाओं का सेवन करने वाले कुछ युवाओं द्वारा शहर के लोगों के साथ बदसलूकी करने की घटना सामने आ रही है। लिहाजा सिटी कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में इस तरीके से शहर का माहौल खराब करने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने सुनील सोनी और राजाराम जलक्षत्रि के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 27 शासकीय कार्य में बाधा 353 की धारा और मारपीट की धारा 294, 323 कायम कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें