JOB NEWS : 15 फरवरी से 204 वैकेंसी पर होगी भर्ती, दो दिवसीय ... - CG Sandesh

JOB NEWS : 15 फरवरी से 204 वैकेंसी पर होगी भर्ती, दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर में 15 से 16 फरवरी को प्रातः 11 बजे से सायं 03 बजे तक दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 204 रिक्तियां के आधार पर भर्ती किया जावेगा।

सेक्युटरी गार्ड के 120 पद, सेक्युरिटी सुपरवाइजर के 30, हाउस कीपर के 50, ब्यूटीशियन के 03 और ब्यूटीशियन मैनेजर के 01 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जायेगी। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकतें हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जावेगा, जिसकी सूचना फोन के माध्यम से आवेदक को दिया जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें