तुमगांव : शादी के कार्यक्रम से घर लौटते समय सड़क हादसे में महिला व पुरुष की मौत.
बुधवार को शाम करीब 5:30 बजे एक सड़क हादसे में तुमगांव तिराहा के पास शादी के कार्यक्रम से लौट रहे एक महिला और पुरुष की मौत हो गयी.
पुलिस ने बताया कि खेमीन बाई साहू पति मोतीराम साहू उम्र 30 साल, राजकुमार साहू पिता रामदयाल साहू उम्र 57 साल, एवं राजकुमार की पत्नी रमता बाई साहू 8 फरवरी 2023 मोटरसायकल हीरो स्प्लेन्डर क्रमांक CG 06 GX 2389 से तुमगांव शादी कार्यक्रम के बाद वापस अपने गांव टूरीझर जा रहे थे. इसी दौरान शाम करीबन 5:30 बजे NH53 रोड तुमगांव तिराहा के पास पटेवा तरफ से आ रही ट्रेक्स तूफान वाहन क्रमांक CG 04 E 2445 का चालक अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर राजकुमार साहू के मोटरसायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
जिससे मोटर सायकल में सवार राजकुमार साहू, खेमीन बाई साहू व रमता बाई साहू को गंभीर चोंटें आई जिन्हें जिसे उपचार के लिये CHC तुमगांव लेकर आने पर राजकुमार साहू एवं खेमीन बाई साहू को मृत घोषित किया गया एवं रमता बाई साहू को मेकाहारा अस्पताल रायपुर रिफर किया गया.
मामले की संपूर्ण जांच पर पुलिस ने ट्रेक्स तूफान वाहन क्रमांक CG 04 E 2445 के चालक द्वारा अपराध धारा 279,337,304-A ताहि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.