पिथौरा : ईट भट्ठा में सांप ने काटा, जिला अस्पताल ले जाते समय 7 वर्षीय बालक की मौत
पिथौरा थाना क्षेत्र के मुरई धुवा के पास ईट भट्ठा में एक सांप काटने से 7 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. बताया गया की 24 जनवरी की रात करीब 11 बजे ईट भट्ठा में बम्बुरडीह निवासी परमजीत सोनटके पिता मोहित सोनटके को सांप ने काट लिया.
परमजीत को इलाज के लिए पिथौरा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से रिफर करने पर जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाते समय तुमगांव में उसकी मौत हो गयी.
घटना सम्बन्धी सुचना 9 फरवरी को मृतक के पिता मोहित सोनटके ने थाने में दी. जिसके बाद पुलिस ने अस्पताली मेमो पर से असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें