पिथौरा : कार की ठोकर के बाद रोड़ किनारे पलटी दूसरी कार
पिथौरा थाना क्षेत्र के मेमरा के पास NH-53 पर एक तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से दूसरी कार रोड़ किनारे पलट गयी. कार सवार भिलाई से रायगढ़ जा रहे थे. वहीं दूसरी कार ठोकर मारने के बाद भाग निकला. थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है.
भिलाई के ग्राम जुनवानी निवासी भानूप्रताप साहू ने अपनी शिकायत में बताया है की वह ड्राईवरी का काम करता है. 10 फरवरी को वह अपनी मालकिन सुश्मिता जगदल्ला के गाडी अर्टिका कार क्रमांक CG 07 BX 8324 में सुश्मिता जगदल्ला और उनके बच्चे यश जगदल्ला, हर्ष जगदल्ला, शीलम जगदल्ला को बिठाकर भिलाई से रायगढ जा रहा था.
तभी लगभग दोपहर 12 बजे अचानक NH-53 पर मेमरा के पास सफेद कलर का ईनोवा कार का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, जिससे भानूप्रताप की कार रोड किनारे पलट गयी. हादसे में कार में बैठे सुश्मिता जगदल्ला, यश जगदल्ला, हर्ष जगदल्ला, शीलम जगदल्ला को चोंटे आई है.
मामले की शिकायत थाने में की गयी. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात ईनोवा कार के चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.