महासमुन्द : सोने का चैन चोरी, बर्तन साफ करने वाले दो अज्ञात ... - CG Sandesh

महासमुन्द : सोने का चैन चोरी, बर्तन साफ करने वाले दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

महासमुन्द से घर में टी-टेबल पर रखे सोने के चैन की चोरी का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.
महासमुन्द के वार्ड न. 17 जगन्नाथी चौक पुरानी बस्ती कुर्मीपारा निवासी श्रीधर चन्द्राकर पिता मनहरन चन्द्राकर ने अपनी शिकायत में बताया है की 16 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे बर्तन साफ करने वाले दो लोगो ने घर में एक बर्तन साफ किया.

श्रीधर चन्द्राकर की सास सुभद्रा का सोने का चैन वजनी 25 ग्राम लगभग जो टी-टेबल मे रखा हुआ था, जिसे बर्तन साफ करने वाले दो अज्ञात लोग चोरी कर भाग गये. जिसका पता तलाश आस-पास किये, पता नहीं चला तो थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी. सोने की कीमत लगभग 80000 रुपये होगी.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 34-IPC, 380-IPC, 454-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें