पिथौरा : जंगली सूअर ने किया वृद्ध पर जानलेवा हमला - CG Sandesh

पिथौरा : जंगली सूअर ने किया वृद्ध पर जानलेवा हमला

महासमुंद जिले के पिथौरा वन क्षेत्र से जंगली सूअर के हमले से एक व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई है. जहाँ ठाकुर दिया कला ग्राम बेरला निवासी रोहित कवर जिनकी उम्र 60 साल है उनपर आज सुबह जंगली सूअर ने हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया है।

 


व्यक्ति ने जैसे तैसे अपनी जान बचा ली है। ग्रामीणों की मदद से सहायता वाहन 112 में रोहित कंवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंभीर अवस्था में ले जाया गया। जहां से प्रारंभिक इलाज के बाद, जिला मेडिकल कॉलेज महासमुंद में घायल को रिफर किया गया है।

वन विभाग की बड़ी लापरवाही बताई जा रही है। हमेशा की तरह कुंभकरण निंद्रा में मदमस्त रही शिकायत मिलने के बाद भी अस्पताल नहीं पहुंची, वन विभाग की लापरवाही के चलते घायल के परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया है। जानकारी के मुताबिक घायल वृद्ध की स्थिति अब फ़िलहाल पहले से बेहतर है। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज महासमुंद में चल रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें