महासमुंद : पुलिस की नाकामी के चलते जिले में हो रही चोरी - सप... - CG Sandesh

महासमुंद : पुलिस की नाकामी के चलते जिले में हो रही चोरी - सपन गुप्ता

हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री सपन गुप्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले में हो रही चोरी को पुलिस की नाकामी बताया है।

सपन गुप्ता ने बताया कि जिले में विगत वर्षों से चोर मौज में हैं। जब मन करे किसान का बोर, बोर-केबल, डीजल, टेक्टर- ट्रॉली, नांगर, केजव्हील चोरी कर मौज कर रहे है. उन्होंने बताया कि घर और दुकान के सामने खड़ी गाड़ी को दिन हो चाहे रात, बिना डर के चोर चोरी कर रहे हैं।

गुप्ता ने बताया कि जिले में पुलिस का घर भी सुरक्षित नहीं है. जिले में गुप्तचर विभाग महुआ की खुशबू में खो सा गया हैं. घर में रखे कीमती सामान व दुकान में बेचने को रखे कीमती वस्तु को चोर बड़ी आसानी से रेकी व चोरी कर गायब रहे हैं। जिले में रोड़ पर लोगों को रोक कर हथियार दिखा के लुटा जा रहा है. पुलिस बालिक, नाबालिक के जाल में ही उलझ गई है। गस्त के नाम पर खानापूर्ति होती है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें