शराब के नशे में पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्ता... - CG Sandesh

शराब के नशे में पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

सरगुजा। जिले के मैनपाट ब्लॉक के ग्राम कतकालो डुमरपारा में शराब के नशे में एक युवक ने अपनी पत्नी पर टंगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टंगिया भी जब्त कर लिया है।


कतकालो डुमरपारा निवासी आरोपी बीरधन डोरा (45 वर्ष) कई दिनों से शराब पीने के बाद घर न जाकर गाँव में घूम रहा था। रविवार रात को आरोपी नशे की हालत में घर पहुंचा। जिसे देख उसकी पत्नी ने नाराजगी जाहिर करते हुए विगत कई दिनों से घर न आने का कारण पूछा। पत्नी की यह बात पति को नागवार गुजरी और उसने घर में रखी टंगिया से अपनी पत्नी बारीक डोरा के गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टंगिया समेत आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए धारा 302 के तहत हत्या के जुर्म में जेल भेज दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें