सांकरा : ट्रेक्टर की ठोकर से बसना क्षेत्र के युवक की मौत - CG Sandesh

सांकरा : ट्रेक्टर की ठोकर से बसना क्षेत्र के युवक की मौत

11 फरवरी को सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम भतकुंदा में झगरेनडीह रोड़ पर ट्रेक्टर की चपेट में आने से बसना क्षेत्र के ग्राम चेरुडीपा निवासी 19 वर्षीय युवक की मौत हो गयी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ताराचंद नागवंशी उर्फ दुर्गेश नागवंशी उम्र 19 साल अपने गांव चेरुडीपा जा रहा था. झगरेनडीह रोड भतकुंदा में महेन्द्रा युवो 275 बिना नंबर ट्रेक्टर का चालक ट्रेक्टर को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर तारचंद नागवंशी के मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 06 GB 8680 को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे ताराचंद नागवंशी के सिर पैर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई.

मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें