कोरर सड़क हादसे में घायल आठ साल के मासूम ने भी तोड़ा दम, ड्रा... - CG Sandesh

कोरर सड़क हादसे में घायल आठ साल के मासूम ने भी तोड़ा दम, ड्राइवर का चल रहा इलाज

कांकेर। जिले के कोरर के पास भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हुई थी। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल 8 साल के मासूम गौतम मंडावी ने भी आज दम तोड़ दिया। बच्चे का इलाज रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। वहीं ऑटो चालक का अभी इलाज चल रहा है।


बताया जा रहा कि गौतम के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रेक्चर हुआ था। 4 डॉक्टरों की निगरानी में छात्र गौतम मंडावी का इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान हरसंभव प्रयास करने के बाद भी बच्चे की जान नहीं बचा सकी। इस हादसे पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया था और प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें