सरायपाली : बहन के साथ सम्बन्ध के शक में 4 लोगों ने की युवक क... - CG Sandesh

सरायपाली : बहन के साथ सम्बन्ध के शक में 4 लोगों ने की युवक की पिटाई

सरायपाली में 12 फरवरी की रात करीब 10 बजे 4 युवकों ने सेलून संचालक की पिटाई कर दी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पाटसेन्द्री निवासी सूरज श्रीवास ने अपनी शिकायत में बताया है की सरायपाली में वह सेलुन दुकान चलाता है। उसकी पहचान की एक युवती उससे 2 हज़ार रूपये उधार मंगी थी. 12 फरवरी की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर रूपये छोडने उनके घर जा रहा था. ओम साई ज्वेलर्स के पास युवती के भाई और उसके साथी युवती के साथ संबंध के शक में जबरन मां बहन की अश्लील गाली-गलौज कर जान सहित मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का, लात-घुसा से मारपीट किये.

मारपीट करने से उसके होठ, मुंह, नाक, बांये आंख, दाहिने कान, पेट, बांया भूजा व अन्य जगहों पर चोट लगा है। वहां पर उपस्थित लोगों ने बीच बचाव किया।

घटना के बाद सूरज श्रीवास ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रितेश विश्वकर्मा, गोलू यादव, छोटू उर्फ दयाराम बरेठ और यश यादव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें