छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने अपने 5 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
14 फरवरी को छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष महासमुंद रामगोपाल खूँटे के द्वारा जिला मुख्यालयों में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम अपने 5 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र 2018 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का वादा किया गया था और मुख्यमंत्री बनने के बाद 14 फरवरी 2019 को भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के मंच पर आकर भरोसा दिलाया था कि अगले वर्ष अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा लेकिन सार्वजनिक मंच पर उनके द्वारा दिए वैलेंटाइन डे पर किए गए वादे अभी 4 वर्ष बीत जाने पर भी पूरे नहीं हुए हैं।
बल्कि विभिन्न विभगो छटनी की कार्य वाही की जा रही है। 8000 से अधिक साक्षर्ता प्रेरक को 2018 से निकाले है । इस वादे को याद दिलाने के लिए सभी कर्मचारी ज्ञापन सौंपने पहुंचे। आगामी बजट सत्र में मांगे पूरी नहीं की जाती तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।