कोमाखान : महिला की आँख में मिर्च पाउडर छिड़क कर सोने चांदी की लुट
कोमाखान थाना क्षेत्र से महिला के आँख में मिर्च पाउडर छिड़क कर सोने चांदी की लुट का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
ग्राम लुकुपाली निवासी ममता सोनी ने अपनी शिकायत में बताया है की नर्रा चौक कोमाखान के पास ओम सांई ज्वेलर्स के नाम से उनका सोने चांदी का दुकान है. वे प्रति दिन दुकान बंद करने के बाद पति के साथ सोने चांदी के जेवरात को लेकर घर आते थे.
13 फरवरी को ममता के पति काम से बाहर रहने गए थे. ममता अपनी पुत्री के साथ शाम करीब 6 बजे दुकान बंद कर एक सफेद रंग के कपड़े के बैग में सोना चांदी को लेकर अपनी स्कूटी में बेटी के साथ घर आ रही थी. रेलवे फाटक बंद होने से करीब 15-20 मिनट रूकी थी.
फाटक खुलने के बाद जाते समय रेलवे क्रासिंग के आगे डीपो के पीछे मालधक्का जाने वाली रोड़ में करीब 06:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति जिसमें से एक व्यक्ति लम्बा, एक बौना कद काठी का था. दोनों व्यक्ति अचानक ममता की आंख में मिर्ची पाऊडर छिड़क दिये. आंख बंद हो जाने से वे स्कूटी से गिर गये.
स्कूटी के सामने रखे बैग जिसमें सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम करीबन 3500/ रूपये एवं दुकान का चाबी को बैग सहित दोनो अज्ञात व्यक्ति लूट कर ले गये.
मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 392, 34 के तहत अपराध कायम किया है.