news-details

सरायपाली : खबर का असर; शिक्षक राजेन्द्र सिदार निलंबित

खबर का असर : सरायपाली विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला पझरापाली में पदस्थ शिक्षक राजेंद्र सिंह सिदार के खिलाफ तीसरी कक्षा की छात्रा को प्रार्थना के पूर्व स्कूल ना पहुँचने पर ऐसी सजा सुनाई की छात्रा को बुखार हो गया। छात्रा के पालक द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गयी। जिसे सीजी संदेश डॉट कॉम पर 2 फरवरी को "शिक्षक ने सुनाई ऐसी सजा कि छात्रा को आया बुखार, पालक ने की कार्रवाई की मांग" नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। 

विकास खंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली प्रकाश मांझी द्वारा टीम गठित कर 3 फरवरी को जांच कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिसमें पाया गया कि राजेन्द्र सिंह सिदार सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला पझरापाली विकासखण्ड सरायपाली द्वारा कक्षा तीसरी की छात्रा को प्रार्थना के पूर्व शाला में ना पहुंचने पर 60 बार दण्ड बैठक की राय दी गई, जिससे छात्रा के पैरो मे सूजन आ गया।

राजेन्द्र सिंह सिदार सहायक शिक्षक का उक्त कृत्य छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत है। इसलिए राजेन्द्र सिंह सिदार सहायक शिक्षक एलबी को सिविल सेवा आचरण नियम वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील 1960 के नियमानुसार जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द मीता मुखर्जी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरायपाली निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ते की लेगी यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




अन्य सम्बंधित खबरें