आज प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 235 रिक्त पदों पर होगी भर्तियां, - CG Sandesh

आज प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 235 रिक्त पदों पर होगी भर्तियां,

कोरबा। जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने कोरबा जिले के शासकीय ईव्हीपीजी काॅलेज कोरबा में 15 फरवरी 2023 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।रोजगार मेले में कुल 235 पदों पर भतÊ की जाएगी। जिले के 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी।

इन पदों पर भर्ती ( post)

आईएफएलएस वेदांता बालको कोरबा में प्रशिक्षण हेतु सिलाई मशीन संचालक के 30 पद, फीटर के 30 पद, वेल्डर के 30 पद व इलेक्ट्रिशियन के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।प्रोफेसर मैनेजमेंट के 04 पद, कम्प्युटर टीचर के 04 पद, कम्प्युटर लैब असिस्टेंट के 02 पद, कम्प्युटर आॅपरेटर के 02 पद, लाइब्रेरियन के 01 पद तथा आॅफिस बाॅय के 03 पदों पर भर्ती ली जाएगी। इसी प्रकार चोलामण्डलम इंवेस्टमेंट फायनेंस कंपनी लि. कोरबा में सेल्स एक्जीक्यूटिव के 06 पद, आदित्य बिरला सन लाईफ इंश्योरेंस कंपनी कोरबा में एजेंसी मैनेजर के 02 व एडवाईजर के 20 पद, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस कंपनी कोरबा में एजेण्ट के 10 व एस.ओ. के 05 पद, एचडीएफसी सेल्स प्राईवेट लिमिटेड कोरबा में सेल्स आॅफिसर के 04 पद, सप्तदेव आॅटोमोबाइल प्रा0लि0 कोरबा में सेल्स एक्जीक्यूटिव के 05 पद, हुंडई कोरबा में सेल्स मैनेजर के 05 पद, सोनी मल्टीसर्विसेस कोरबा में एजेण्ट के 10 पद, एक्जीक्यूटिव्ह के 05 एवं मैनेजर के 02 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सुबह 11 बजे शासकीय ईव्हीपीजी काॅलेज कोरबा में रहे उपस्थित

इच्छुक युवा 15 फरवरी 2023 को सुबह 11 बजे शासकीय ईव्हीपीजी काॅलेज कोरबा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें