ट्रेन से कटकर महिला और युवती की मौत, टुकड़ों में मिली दोनों क... - CG Sandesh

ट्रेन से कटकर महिला और युवती की मौत, टुकड़ों में मिली दोनों की लाश

दुर्ग। जिले के भिलाई से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ ट्रेन से कटकर महिला और युवती की मौत हो गई. बुरी तरह से क्षत विक्षत दो शव मिले है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों मां बेटी हैं. घटना भिलाई के भट्ठी थाना क्षेत्र के चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के ऊपर मिडिल रेल लाइन की है. भट्ठी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवती और महिला इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने आई. दोनों ने पोल नंबर 858/25 के पास ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. मृतकों में युवती की उम्र करीब 20 से 25 साल के आसपास बताया जा रहा है.


महिला की उम्र 40 से 45 साल के बीच होने का अनुमान है. इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलेट ने कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी. इसके बाद भट्ठी पुलिस को जानकारी मिली. जिसके बाद भट्ठी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को जब्त कर पीएम के लिए भेजवाया है. बताया जा रहा है कि दोनों पैदल ही पटरी पर पहुंची थी. इसलिए आशंका जताई जा रही है कि दोनों मृतकाएं आसपास की ही रहने वाली रही होंगी.

 

अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि दोनों मृतकाएं मां बेटी रही होंगी तो उन्होंने पारिवारिक विवाद के बाद ऐसा कदम उठाया होगा. भट्ठी पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू की है. पुलिस ने उन दोनों के पहचान की प्रक्रिया शुरू की है. साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई है. शवों के पास से कोई मोबाइल या दस्तावेज भी नहीं मिले हैं.

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें