महासमुंद में स्वास्थ्य संयोजकों का महाधिवेशन
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ का जिला महासमुंद में अधिवेशन रखा गया है ब्लॉक पिथोरा के उजाला पैलेस में 19 फरवरी रविवार को होगा जिसके लिए जिले के 500 से अधिक स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी सुपरवाइजर बी ई टी ओ उपस्थित रहेंगे ।
अधिवेशन में मुख्य रूप से जिले के सभी विधायक महोदय मुख्य चिकित्सा आर स्वास्थ्य अधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष खण्ड चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा अधिकारी डी पी एम बी पी एम एवं अन्य कई अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति रहेगी ।
अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मचारियों का कोविड के पश्चात एक मिलान समारोह एवम स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों का स्थापना माह मानने के रूप में होगी ।
इसके लिए संभाग अध्यक्ष सुरेश पटेल जिलाधक्ष विनय प्रधान और जिला टीम ने जिले के सभी ब्लॉक का दौरा कर तैयारी शुरू कर दिया है।